"देश की स्वच्छता"


#रचनाकार साक्षी दुबे#
  स्वच्छता की एक क्रांति चल रही है देश में,
 जागरूकता की एक झलक दिख रही है देश में,
 देश को है स्वच्छ बनाना, यही है सभी के दिलों में स्वच्छता ही है देश की स्वस्थता |
स्वच्छता का दिया हुआ, स्वच्छता को दिया हुआ योगदान ही देश की स्वस्थता को एक उपहार है| ऊंच-नीच पद का भेदभाव ही स्वच्छता को कर रहा है भंग भेदभाव को भगाना है ,स्वच्छता को बनाना  है, देश को स्वच्छ बनाना है |
स्वच्छता की एक क्रांति चल रही है देश में जागरूकता की एक झलक दिख रही है देश में ,
यह नवीन कल्पना है ,यह वीनीत साधना यह पुनीत भावना यह स्नेह साधना है,
 योगदान ही दे सकता है स्वच्छता को बढ़ावा| 
देश को स्वच्छ बनाना है ,स्वस्थता को बनाना है |
गांव-गांव गली-गली स्वच्छता की है ,लहर चली बीमारी को भगाना है स्वच्छता को बनाना है ||

........साक्षी दुबे कक्षा 12 A सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा बाजार

Popular posts from this blog

इंसान परेशान बहुत है

लिख रहा हूं परिणाम

सेंट जोसेफ स्कूल में दिवाली पर सजी रंगोली: क्लास 9A की छात्राओं ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा