आगे बढ़ते रहना है
#रचनाकार _श्वेता पांडेय
हौसला बुलंदियों सा हो तो,
कौन उसे तोड़ नहीं सकता।
विश्वास खुद पर हो अगर,
कोई पथ मोड़ नहीं सकता।
यूं मिलती नहीं सफलता,
जी जान लगाना पड़ता है।
खूब कड़ी मेहनत करके,
पहचान बनाना पड़ता है।
पथ पर शूल अगर हो तो,
हमको ना उससे डरना है।
मंजिल पाने की ज़िद हो तो,
बस आगे बढ़ते रहना है।।
_श्वेता पांडेय कक्षा 11 A सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा बाजार