"नारी तू महान"#रचनाकर साक्षी दुबे


 तू सैलाब है समुंदर से भी भारी ,
    तू  ढक लेगी  सारा संसार ए नारी||
 तुझे क्या डर है तेरी मुट्ठी में तो सारा संसार है |
  तू ही जननी, तू ही जगदंबा, तू ही  कालरात्रि ,तू ही ममता की सागर , तू ही करुणा की सागर, तू ही काली असुर संगहारिणी||
 तुझसे ही उत्पत्ति इस सृष्टि की और तू ही सताई जाए ए नारी||
  है कौन सा विधान इस नियति का ,अग्नि परीक्षा भी तुझी से ली जाए|
  तू महान  है ए नारी  तू खुद को ढाल लेती हर परिस्थिति में, 
तुझसा मेधावी कोई नही,तू होती सफल जीवन की हर परीक्षा में, तुझसा संघर्षशील कोई नहीं !
तू सैलाब  है समंदर से भी भारी तू ढक लेगी सारा संसार ए नारी||

.......... साक्षी दुबे कक्षा12A
सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा बाजार
ADVERTISEMENT 1
 आप सभी को सेंट जोसेफ परिवार की तरफ से दिवाली छठ पूजा और गोवर्धन की हार्दिक शुभकामनाएं

Popular posts from this blog

इंसान परेशान बहुत है

लिख रहा हूं परिणाम

सेंट जोसेफ स्कूल में दिवाली पर सजी रंगोली: क्लास 9A की छात्राओं ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा