सेंट जोसेफ स्कूल में दिवाली पर सजी रंगोली: क्लास 9A की छात्राओं ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

SAHITAY PREMI,MAHARAJGANJ

सिसवा बाजार



 रंगों में झलका उत्सव, सहयोग में झलकी एकता — विद्यार्थियों ने दिया सौहार्द और सृजनशीलता का संदेश




सिसवा बाजार स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर रंगों और उल्लास से सराबोर हो उठा। इस शुभ दिन को यादगार बनाने के लिए क्लास 9A की छात्राओं ने मिलजुलकर एक बेहद आकर्षक रंगोली बनाई, जिसने विद्यालय के सौंदर्य में चार चांद लगा दिए।



रंगोली निर्माण का उद्देश्य केवल सजावट नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और एकता के प्रतीक को उजागर करना था। छात्राओं ने अपनी कल्पनाशक्ति, मेहनत और टीमवर्क के जरिए यह सिद्ध किया कि सामूहिक प्रयास से किसी भी कार्य को उत्कृष्ट बनाया जा सकता है।रंगोली बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाली छात्राएँ  रिद्धिमा कुशवाहा, आशिनी सिंह, निर्जला तिवारी, रितिका कुमारी, सृष्टी ज्ञानजल, सौम्या सिंह, शिखा पांडे, आराधना यादव, अर्शी सिंह, ग्रीष्मा गुप्ता, अदिति मद्धेशिया, नित्या सिंघानिया, आयशा जायसवाल, दिशा सिंह चौहान, अंशिका जायसवाल, मनस्वी जायसवाल थी जबकि



विशेष सहयोग में योगदान देने वाले छात्र मयंक तुलस्यां, सौरभ कुमार, अंश कन्नौजिया, अंश त्रिपाठी, आयुष सिंह, आशुतोष पटेल, सक्षम पोद्दार, अनुज यादव, अतुल पांडे, अतुल सिंह, श्लोक सिंह, आलोक कुमार गुप्ता, साहिल अंसारी, अभिषेक कुशवाह, आयुष चौरसिया, मोहम्मद गुलाम गौशूल वारा, मोहम्मद अब्दुल रहीम, अनिकेत जैसवाल, आदित्य केशरी, यश तिवारी, आर्यं मद्धेसिया, अल्तमस थे।इस अवसर पर विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता व कक्षा अध्यापक फणींद्र कुमार मिश्र ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि यह मनुष्य के भीतर छिपे अंधकार को मिटाकर ज्ञान, प्रेम और सद्भावना का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। रंगोली कला हमारे जीवन में सकारात्मकता और सौंदर्य का प्रतीक है।”पूरे आयोजन ने विद्यालय में उत्साह, सहयोग और सामाजिक समरसता का माहौल बना दिया। विद्यार्थियों ने यह साबित किया कि जब सृजनशीलता और सहयोग साथ चलते हैं, तब हर कार्य कला का एक जीवंत उदाहरण बन जाता है। दीपों की जगमगाहट और रंगों की छटा ने सेंट जोसेफ स्कूल को सचमुच “दीपोत्सव की जीवंत परंपरा” का प्रतीक बना दिया।

Popular posts from this blog

इंसान परेशान बहुत है

लिख रहा हूं परिणाम