आत्म विश्वास की ताकत
#रचनाकार अविनाश पांडेय#
विसोखोर कटहरी
आओ हम खुद को पहचाने ,
हम कैसे हैं क्या हैं यह तो जानें।
जिंदगी जब किसी मोड़ पर करवट लेता है,
उस समय हमारा अत्मविश्वास ही काम देता है।
हमारा अत्मविश्वास, यह हम ही जानें,
हर पल कितना कीमती है,इसे पहचानें।
पल-पल कितना महत्वपूर्ण है,इसका सदुपयोग करो,
कठिनाइयां जब भी पुकारे,डटकर सामना करो।
हमारे लिए हमारा अत्मविश्वास ही काफी होगा,
समस्याएं कितनी भी जटिल हों,समाधान भी जारी होगा।
हर समस्या का तोड़ निकलेगा,आत्मविश्वास हो तो,
समस्या हमारे सामने झुकता हुआ फिरेगा ।।