मुश्किले बहुत आयेगी पर उसका सामना तो करो:-
#रचनाकार श्रेया विश्वास #
ना किसी से उम्मीद करो
ना किसी की चिन्ता करो
सिर्फ अपने भविष्य के लिए आगे बढो
मुश्किले बहुत आयेगी
पर अपने अंदर हिम्मत तो रखो
ना किसी के भरोसे जीयो
ना किसी पर विश्वास करो
सिर्फ उन्नति का रास्ता चुनो
मुश्किले बहुत आयेगी
पर कोशिश तो करो
ना कठिनाओ से डरो
ना अपने अंदर अहंकार लाओ
सिर्फ अपने कर्तव्य को निभाओ
मुश्किले बहुत आयेगी
पर उसका सामना तो करो
#रचनाकार श्रेया विश्वास #
11C
सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा बाजार