खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा: इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में 5 गोल्ड व 1 सिल्वर पर कब्जा
APN ABTAK NEWS VARANASI
वाराणसी। माँ सरस्वती मंदिर में 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किए। दृष्टि सिंह, सूयस, वैभव, शिवराज और ऋषभ ने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया, जबकि नव्या ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मनीष बिंद, अवंतिका और रिया ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक मास्टर दीपू कुमार की उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय बनी।
